हिन्दी blogger hindi-kavita gourav-baloria romantic

जन्मदिन

·
मौक़ा-ए-जन्मदिन पे तोहफ़ा-ए-ग़ज़ल मुबारक, लबों की हँसी, दिल की हर हलचल मुबारक। ये दिन नहीं है जैसे बाकी तमाम दिन, ठहरे हुए पानी में चाँद की हलचल मुबारक। हर दिल में बसते हो, हर महफ़िल में हो रौशन, सबसे पहले तुमको मेरी तरफ़ से मुबारक। रहे यूँ ही मुस्कुराहटों से सजी ज़िंदगी, हर साया तले तुझे चैन की महफ़िल मुबारक।
साझा करें · Share