यह सही है या यह गलत है
यह सही है या यह गलत है सही क्या, कौन तय करेगा
उनको लगता वह जो बोले उनको लगता वह जो करे
उनका सोचना ही लाजमी सही क्या, कौन तय करेगा
उसके पास जो फुरसत है उसकी क्या उसे जरूरत है
फुरसत में बस चालें चलनासही क्या, कौन तय करेगा
मेरे घर लगा मौत का मेला तख्त के लिये रूह से खेला
तख्त के लिए खेल खेलना सही क्या, कौन तय करेगा
एक हो गुनाह की परिभाषा तब तो न्याय की हो
आशामददगारों की तिरस्कारी जो सही क्या, कौन तय करेगा
बहरूपिया चाहे जैसे नचाये जैसा चाहे वैसा नोच खाये
सेवक से प्रधान बनता जाए सही क्या, कौन तय करेगा
यह सही है या यह गलत है सही क्या, कौन तय करेगा