मैं नशे में हूँ

·
रूठो न की मुझसे प्यार करो, मैं नशे में हूँ, बातों का मेरी न शुमार करो, मैं नशे में हूँ, नज़रें खुद मिल जाएँगी तुम एहसास करो, इन दूरियों को न इंकार करो, मैं नशे में हूँ, जो बात लबों तक आते-आते रुक गयी थी, उस दर्द पे अब न वार करो, मैं नशे में हूँ, बिछड़े हुए लम्हों को गले आज लगा लो, इस रात को न बेज़ार करो, मैं नशे में हूँ, मेरी आँखों ने जो तुमसे आज कहा उन बातों से न इनकार करो, मैं नशे में हूँ, ये रात भी ढल जाएगी कुछ देर में, जाने की न अभी बात करो, मैं नशे में हूँ।
साझा करें · Share