हिन्दी love romantic dialogue conversation trust relationship प्रेम

आख़िरी इक सवाल, इश्क़ से थोड़ा आगे, फ़लसफ़ा-ए-मोहब्बत

·
प्यार मुझसे किया जो, तुम निभा पाओगी क्या? मैं अगर कम पड़ गया, फिर भी चाह पाओगी क्या? कमियाँ बहुत हैं मुझमें, यह वक़्त बताएगा तुम्हें, उन्हें देखकर भी तुम, मुझको ही चाहोगी क्या? तुम चंचल नदी-सी हो, मैं ठहरे झील-सा, मेरी इन ख़ामोशियों से, कहीं ऊब जाओगी क्या? गर मुक़द्दर ने हमें, एक-दूजे से दूर किया, तो भी इस इश्क़ पे, क़ायम रह पाओगी क्या? इक आख़िरी सवाल है, इश्क़ से थोड़ा आगे, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, तुम बन पाओगी क्या?
यह कविता प्रेम की गहराई, व्यावहारिक चुनौतियों और उससे परे एक गहरे आत्मिक जुड़ाव को दर्शाती है। कवि अपने साथी से केवल रूमानी वादों की नहीं, बल्कि उसकी कमियों, खामोशियों और भाग्य की प्रतिकूलताओं को स्वीकार करने की प्रतिबद्धता मांगता है। अंततः, वह प्रेम से भी आगे बढ़कर एक शाश्वत और निश्छल दोस्ती की कामना करता है, जो हर रिश्ते का असली आधार है।
This poem reflects the depth of love, its practical challenges, and a deeper spiritual connection beyond romance. The poet asks his partner for a commitment that accepts his flaws, silences, and the adversities of destiny, rather than just romantic promises. Ultimately, he wishes to transcend conventional love to find an eternal and pure friendship, which is the true foundation of any relationship.
साझा करें · Share