जन्म दिवस है आज तुम्हारा मेरी प्यारी मम्मी जी
जन्म दिवस है आज तुम्हारा मेरी प्यारी मम्मी जी
तुमने मुझको जन्म दिया आभार तुम्हारा मम्मी जी
स्वस्थ रहो और मस्त रहो खुशियों में हमेशा व्यस्त रहो
कोई भी गम न पास आए कष्टों से कभी न त्रस्त रहो
तेरी खुशी में खुशी है मेरी खुशियों का आधार हो मेरी मम्मी जी
तुमने मुझको जन्म दिया आभार तुम्हारा मम्मी जी
एक अकेले दम पर तुमने हमको इतना बड़ा किया
कभी न घबराई दुनिया से और परिश्रम कड़ा किया
तुमी मेरी आशाओं का संसार हो मेरी मम्मी जी
तुमने मुझको जन्म दिया आभार तुम्हारा मम्मी जी
कमी कोई महसूस न होने दी तूने हमको जीवन में
कभी कृपण तुम नहीं हुई तन मन धन के अर्पण में
सर पर मेरे आशीर्वाद है उपहार तुम्हारा मम्मी जी
तुमने मुझको जन्म दिया आभार तुम्हारा मम्मी जी
हमें लिखाया और पढ़ाया जीवन को आकार दिया,
अच्छा पहनाया, प्यार लुटाया, कभी नहीं अहंकार किया
तुम भगवान की मूरत हो साकार हमारी मम्मी जी
तुमने मुझको जन्म दिया आभार तुम्हारा मम्मी जी
तुम्हें कभी हम दुख न देंगे आज ये वादा करता हूँ
तुम्हें कहीं कुछ होना जाए, सोच-सोचकर डरता हूँ
आपकी सेवा को करता इकरार हमारी मम्मी जी
तुमने मुझको जन्म दिया आभार तुम्हारा मम्मी जी
कुछ कहने में झिझक न करना, जो चाहे खुलकर कहना,
मन के अंदर कुछ न रखना, नहीं कोई भी दुख सहना,
मुझ पर है तुम्हारा शत प्रतिशत अधिकार हमारी मम्मी जी,
तुमने मुझको जन्म दिया आभार तुम्हारा मम्मी जी,
ज़िम्मेदारी बहुत निभाई, अब तो तुम आराम करो,
ज़िम्मेदारी अब मेरी है, तुम न कोई काम करो,
यही है मेरे मन का तुमसे इसरार हमारी मम्मी जी,
तुमने मुझे को जन्म दिया आभार तुम्हारा मम्मी जी।