हिन्दी blogger hindi-kavita gourav-baloria romantic

तो क्या मेरी ख़ता है

·
मोहब्बत हो गयी है तो क्या मेरी खता हैजो तुझे  चाहते है  तो क्या  मेरी खता है हिना के साथ जब लिखा साथ  नाम तेरानही रंग आया उसमें तो क्या मेरी ख़ता है है कौन की जिस से वादा वफ़ा नहीं होतातुम गलती देखते हो तो क्या मेरी खता है मत देख कि फिरता हूँ तिरे हिज्र में ज़िंदामें खुश नही रहता  तो क्या मेरी  खता है जब सामने था तो देखते थे नजरें चुरा करअब तस्वीर चूमते हो तो क्या मेरी खता है मेरे घर आंगन में  नीम की फसल  बो कर अब आम ढूंढते  हो तो क्या  मेरी खता  है पढ़ नही पाये तुम होंठ ये किस की ख़ता हैअब ढूंढते हो मुझको तो क्या मेरी खता  है ख़ता क़ुबूल नहीं तो ख़ुद ख़ता कर के देखकजा है ख़ता की सजा तो क्या मेरी खता है
साझा करें · Share