हिन्दी blogger hindi-kavita gourav-baloria romantic

अगर इश्क़ है तो जता जाया करो

·
आहिस्ता-2 पास आ  जाया करोअगर इश्क़ है तो जता जाया करो  डरते हो जानते नहीं या हो अनजानहाल अपना हम से न छुपाया करो  हल्की-2  बरसात जब दस्तक करे तुम छुपके से घर मेरे आ जाया करो  हुआ तेरा  फिर किसी का हुआ नहीं जान कर दिल मेरा मत दुखाया करो  खोजूँ जब ख़ुद को में तेरी आँखों में अपनी आखें न मुझसे  चुराया करो  हर बात बोल के बताऊँ ऐसा क्यों बोले बिना बात समझ जाया करो  ग़ैरों की बज़्म को अपना बता कर वहाँ ग़ज़लें औरों को न सुनाया करो
साझा करें · Share