← Back to Sahir Ludhianvi
Sahir Ludhianvi
Sahir Ludhianvi
 ·  प्रोफ़ाइल देखें →

कभी ख़ुद पे कभी हालात पे रोना आया

कभी ख़ुद पे कभी हालात पे रोना आया बात निकली तो हर इक बात पे रोना आया हम तो समझे थे कि हम भूल गए हैं उन को क्या हुआ आज ये किस बात पे रोना आया किस लिए जीते हैं हम किस के लिए जीते हैं बारहा ऐसे सवालात पे रोना आया कौन रोता है किसी और की ख़ातिर ऐ दोस्त सब को अपनी ही किसी बात पे रोना आया

यह प्रसिद्ध रचना मानवीय संवेदनाओं, अस्तित्व के संकट और मन में दबे हुए गहरे दर्द की एक बेहद मार्मिक अभिव्यक्ति है। कवि अपने जीवन की परिस्थितियों, अतीत की भूली-बिसरी यादों और जीवन के निरुद्देश्य होने के अहसास से व्याकुल होकर अपने भीतर के अकेलेपन को बयां करता है। अंततः, यह ग़ज़ल इस कड़वे सच को उजागर करती है कि संसार में हर व्यक्ति का दुःख और रोना मूलतः उसकी अपनी ही किसी व्यक्तिगत पीड़ा या स्वार्थ से जुड़ा होता है।
This famous ghazal is a profound expression of human emotions, existential crisis, and deeply suppressed pain. The poet expresses his inner loneliness, triggered by difficult life circumstances, haunting memories of past love, and constant questioning of the very purpose of existence. Ultimately, the poem highlights the bitter truth that human grief is inherently self-centered, as everyone ultimately weeps for their own personal sorrows and unfulfilled desires.
मैं ज़िंदगी का साथ निभाता चला गया →
More Poetry

Read Gourav's Original Works