← Back to Kumar Vishwas
Kumar Vishwas
Kumar Vishwas
Contemporary (Late 20th century – Present)  ·  प्रोफ़ाइल देखें →

फिर मिरी याद आ रही होगी

फिर मिरी याद आ रही होगी फिर वो दीपक बुझा रही होगी फिर मिरे फेसबुक पे आ कर वो ख़ुद को बैनर बना रही होगी अपने बेटे का चूम कर माथा मुझ को टीका लगा रही होगी फिर उसी ने उसे छुआ होगा फिर उसी से निभा रही होगी जिस्म चादर सा बिछ गया होगा रूह सिलवट हटा रही होगी फिर से इक रात कट गई होगी फिर से इक रात आ रही होगी

यह कविता बिछड़े हुए प्रेम की गहरी टीस और स्मृतियों के द्वंद्व को दर्शाती है। कवि कल्पना करता है कि उसकी प्रेमिका आज भी अपनी वर्तमान गृहस्थी और जिम्मेदारियों के बीच उसे याद कर रही होगी, जहाँ उसका शरीर किसी और के साथ है पर उसकी आत्मा अतीत के प्रेम को सहेजने में लगी है। यह रचना आधुनिक संदर्भों (जैसे फेसबुक) के साथ प्रेम की शाश्वत विरह-वेदना को खूबसूरती से बयां करती है।
This poem depicts the deep pain of separated love and the conflict of memories. The poet imagines that his beloved, amidst her current domestic life and responsibilities, must still be remembering him, where her physical self is with someone else but her soul is busy preserving the love of the past. The work beautifully expresses the eternal pain of separation in love alongside modern contexts.
Kumar Vishwas
रचनाकार
Kumar Vishwas
Contemporary (Late 20th century – Present)
सभी रचनाएँ →
कोई दीवाना कहता है →
More Poetry

Read Gourav's Original Works