← Back to Dharmveer Bharati
Dharmveer Bharati
Dharmveer Bharati
Modern Hindi Literature (Post-Independence era)  ·  प्रोफ़ाइल देखें →

साँझ के झुटपुटे में

साँझ के झुटपुटे में, जब कि दूर आस्माँ पर एक धुआँ-सा छा रहा था, तारे अकुला रहे थे, चाँद थर्रा रहा था चोट इतनी गहरी थी, कि बादलों के सीने से ख़ून उबला आ रहा था, पास की पगडंडी से एक राही कंधों पर अपनी ही लाश लादे धीमे-धीमे जा रहा था गीतों के कंकाल झूठे प्यार के मसान में, धधकती चिताओं के पास बैठे गा रहे थे, अपने सूखे हाथों से, अपनी पसलियों को तोड़-तोड़ चूर-चूर कर चिताओं पर बिखरा रहे थे! एक जलते मुर्दे ने अपनी जलती उँगलियों से ऊँची-नीची बालू पर इक खींच दी लकीर! और हँस कर बोला “यह है प्यार की तस्वीर!

यह कविता प्रेम में मिले गहरे विश्वासघात, निराशा और उससे उपजी आत्मिक मृत्यु का अत्यंत मर्मस्पर्शी और भयावह चित्रण करती है। यहाँ कवि ने टूटे हुए दिल की वेदना को श्मशान, चिताओं और अपनी ही लाश ढोते राही के रूपकों के माध्यम से दर्शाया है, जहाँ अंततः प्रेम का वास्तविक स्वरूप केवल राख और मिटती हुई लकीरों के रूप में ही शेष बचता है। यह प्रेम के आदर्शवादी भ्रम के टूटने और उसके बाद के शून्य को उजागर करती है।
This poem presents a deeply poignant and haunting depiction of profound betrayal, despair, and the resulting spiritual death in love. The poet portrays the agony of a broken heart through metaphors of a graveyard, burning pyres, and a traveler carrying his own corpse, where ultimately the true form of love remains only as ashes and fading lines. It highlights the shattering of the idealistic illusion of love and the void that follows.
Dharmveer Bharati
रचनाकार
Dharmveer Bharati
Modern Hindi Literature (Post-Independence era)
सभी रचनाएँ →
← चुम्बन
More Poetry

Read Gourav's Original Works