Other
shanta
घर की पुकार बुलाती है
ये शहर की ऊँची बिल्डिंगे
दिल को नहीं सुहाती है
पहाड़ों की याद आती है
मुझे घर की पुकार बुलाती है
हाँ घर की पुकार बुलाती है
शहर की भीड़ में खो गया हूँ
अपने घर से दूर हो गया हूँ
मां की ममता, वो यादें पुरानी
सुननी है मुझे उनसे कहानी
हाँ घर की पुकार बुलाती है
शहर की ऊँची इमारतों में
दिल ढूंढता हिमाचली राहों को
रंग बिरंगी रौशनी में मशग़ूल
याद आती है घर की वो पुकार
पहाड़ों की गोद में चैन मिलता
मेरा मन वही पे है बस्ता
हाँ घर की पुकार बुलाती है