Other
adbhuta
न रूह मिले ना तन मिले, फिर कैसा वो प्यार
सब धरती को कागज़ करूँ, लेखनी हो बनराय
सात समुंदर मसि करूँ, प्रेम लिखा न जाय
न रूह मिले ना तन मिले, फिर कैसा वो प्यार
रूह बिन तन है प्राणहीन, हाड़-माँस का जाल
प्रेम खातिर दे दे जान, यह बहुत आसान है
सुख-दुख में जो साथ निभाए, वो सच्चा है प्यार
रंग-रूप, ज़ात-लिंग, ऊँच-नीच, ना कोई भेद
प्यार वो भावना जो दूर करे समाज के भेदभाव
आवेग में एक दिल हेतु, कितने तोड़े तू दिल
माँ-बाप का घर छोड़ना, क्या सच्चा है प्यार
दो तन बस संग घूमना, वो होता नहीं प्यार
एक दूजे की रूह में बसना, सच्चा वो प्यार