Love

तेरे साथ रहकर ये असर मुझपे हुआ है

Gourav Baloria — poet profile photo Gourav Baloria · Hindi
तेरे साथ रहकर ये असर मुझपे हुआ है by Gourav Baloria — cover image
format_quote

Editorial Context

A romantic Hindi poem by Gourav Baloria expressing the beautiful transformation that happens when you fall in love. Read this touching shayari on Verse & Books.

मैंने जो चाहा था तुझ पर ही सब लुटा दिया तुमने भी अपना हर ख़्वाब मुझ पर ही लुटा दिया राहों में डर था और अंधेरा हर मोड़ पर तुमने उसी राह पर उजाला लुटा दिया चुप सा ही रहता था, कुछ भी कह पाता न था तुमने मेरी ख़ामोशी को लफ़्ज़ों में लुटा दिया तेरे साथ रहकर बदलने लगा हूँ मैं मैंने भी खुद को तुझपे हँसकर ही लुटा दिया टूटे गए सब ख़्वाब, जब कुछ न बचा तुमने तब अपना सब मुझ पे लुटा दिया तुम जो मिले मुझको तो अपना सा लग गया वरना इस जहाँ ने मुझको बारहा लुटा दिया कैसे अदा हो शुक्रिया, ये समझ आता नहीं तूने “गौरव” को खुद से बढ़कर ही लुटा दिया