Love
ज़िंदगी की हर साँस तुझपे वार दूँ,
format_quote
Editorial Context
"Experience 'An Enduring Faith,' a soulful Hindi-Urdu ghazal by Fakir. A poetic journey of unconditional love, devotion, and the beauty of companionship, capturing the essence of total surrender to the beloved through evocative verses.
ज़िंदगी की हर साँस तुझपे वार दूँ,
मरते दम तक तुझे बे-पनाह प्यार दूँ।
तू मुझे गर अकेला करदे राह में,
फिर भी मैं तुझपे उमीदें ना हार दूँ।
तेरी शर्तें सभी मान कर संग चलूँ,
मुस्कुरा कर तुझे अपना संसार दूँ।
सोणेया तेरी हँसी में ही मेरी जान है,
तेरे सदके मैं अपना हर क़रार दूँ।
है फ़क़ीर के लबों पे बस तेरा नाम,
अपनी आँखों से इश्क़ का इज़हार दूँ।
गले से लगा कर तेरे सब दर्द मैं चुन लूँ,
तुझे रब मान के अपनी जाँ भी निसार दूँ।
थक-हार के शाम को जब आऊँ मैं तेरे पास,
हक़ की कमाई से तुझे ख़ुशियों का घर-बार दूँ।
दो वक़्त की रोटी जो मिले कबूल तेरे संग,
उस रूखी-सूखी में भी दावतों सा ख़ुमार दूँ।
तेरे हाथों की लकीरों को चूम कर उकारूं,
तेरी हर बला को मैं अपने सर उतार लूँ।
कोई गहना, कोई ज़ेवर नहीं चाहिए तुझे,
तेरी सादगी को मैं चाहतों का सिंगार दूँ।
तू जो हँस दे तो पतझड़ में भी फूल खिलें,
तेरे रास्तों पे मैं इश्क़ की बहार दूँ।