Love
प्यार नज़रों में आना नहीं चाहिए
format_quote
Editorial Context
A witty and romantic ghazal by Anjum Rehbar about the rules of love — how it should not be too obvious yet is impossible to hide. A playful take on romance in Hindi poetry.
प्यार नज़रों में आना नहीं चाहिए
रोज़ मिलना मिलाना नहीं चाहिए
लोग पागल समझने लगेंगे तुम्हें
रात दिन मुस्कुराना नहीं चाहिए
बारिशों के इरादे ख़तरनाक हैं
अब पतंगें उड़ाना नहीं चाहिए
मैंने ये सोच के दे दिया दिल उसे
दिल किसी का दुखाना नहीं चाहिए