तुम्हें दिल लगाना भी नहीं आता।
"
छुपाना भी नहीं आता,
जताना भी नहीं आता।
ये कैसा सितम है सनम,
कि दिल दुखाना भी नहीं आता,
और दिल लगाना भी नहीं आता।
निगाहों में मचलती हैं,
हज़ारों अनकही बातें,
मगर होंठों तक उनको,
ले के आना भी नहीं आता।
भँवर में छोड़ रखी है,
मेरी कश्ती मोहब्बत की,
बचाना भी नहीं आता,
डुबाना भी नहीं आता।
हमें तुमसे मोहब्बत है,
भला कैसे कहें तुमसे,
तुम्हें तो मेरी खामोशी,
समझ पाना भी नहीं आता।
उलझ कर रह गए हैं हम,
तेरी इन्हीं अदाओं में,
गले लगना नहीं आता,
और छोड़ जाना भी नहीं आता।
"
Gourav Baloria
verifiedGourav Baloria is a versatile Product Owner and Scrum Master who bridges the gap between technical execution and strategic vision. Beyond his IT career, Gourav is a passionate entrepreneur and community builder, leading purpose-driven initiatives like Himachali In Pune Community and contributing to the sustainability non-profit, The Paper Ball. Balancing his technical acumen with creative pursuits, Gourav is an avid writer and lover of Hindi, English and Himachali poetry, sharing his passion through his platform.