Ghazal

नाज़ुकी उस के लब की क्या कहिए

"
हस्ती अपनी हबाब की सी है ये नुमाइश सराब की सी है नाज़ुकी उस के लब की क्या कहिए पंखुड़ी इक गुलाब की सी है चश्म-ए-दिल खोल इस भी आलम पर याँ की औक़ात ख़्वाब की सी है बार बार उस के दर पे जाता हूँ हालत अब इज़्तिराब की सी है नुक़्ता-ए-ख़ाल से तिरा अबरू बैत इक इंतिख़ाब की सी है मैं जो बोला कहा कि ये आवाज़ उसी ख़ाना-ख़राब की सी है आतिश-ए-ग़म में दिल भुना शायद देर से बू कबाब की सी है देखिए अब्र की तरह अब के मेरी चश्म-ए-पुर-आब की सी है 'मीर' उन नीम-बाज़ आँखों में सारी मस्ती शराब की सी है
"
M

Mir Muhammad Taqi

verified

Mir Muhammad Taqi, famously known by his pen name Mir Taqi Mir, was the leading Urdu poet of the 18th century and one of the principal architects of the Urdu language. Widely revered as Khuda-e-Sukhan (God of Poetry), he was a master of the ghazal and a central figure of the Delhi School of poetry. His verses are deeply characterized by pathos, melancholy, and a beautiful simplicity, reflecting both the profound personal tragedies he endured and the historical turbulence of Delhi's repeated sackings during his lifetime. 1723 (Exact day and month are historically uncertain)